Madhubani News : नील गाय के आतंक से पंडौल प्रखंड के किसान परेशान

पंडौल प्रखंड की कई पंचायतों में नील गाय का आतंक बढ़ गया है. इस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है.

मधुबनी. पंडौल प्रखंड की कई पंचायतों में नील गाय का आतंक बढ़ गया है. इस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है. प्रखंड के बेलाही, भौर, राजग्राम, बोटरी, हाटी पंचायत के लगभग 100 एकड़ जमीन में लगे अनाज को नील गाय ने बर्बाद दिया है. मुखिया दिलीप कुमार झा ने कहा कि दो साल पहले बहुत कम नील गाय थी, लेकिन दो साल में एक सौ से ज्यादा नील गाय की संख्या हो गयी है. कहा कि नील गाय खेत में लगे गेहूं, मकई, दलहन सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंचा रही है. कुछ दिन पूर्व नील गाय का झुंड एक बाइक सवार को घायल कर दिया. किसान रामकरण यादव, प्रमोद मंडल ने कहा कि नील गाय से होने वाले समस्या को लेकर वन विभाग को भी आवेदन दिया गया है. लेकिन वन विभाग भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. समाजसेवी मनोज झा ने कहा कि नील गाय का आतंक इतना बढ़ गया है कि रात के समय में लोग बाहर नहीं निकलते है. अगर किसी को नील गाय अकेले में देख लिया तो उसको मारने के लिए दौड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >