Madhubani News : नील गाय के आतंक से किसान परेशान

क्षेत्र के पिपराघाट कमला बलान एवं सोनी के त्रिवेणी संगम नदी किनारे में नील गाय के आतंक से किसान परेशान हैं.

बाबूबरही. क्षेत्र के पिपराघाट कमला बलान एवं सोनी के त्रिवेणी संगम नदी किनारे में नील गाय के आतंक से किसान परेशान हैं, मिली जानकारी के अनुसार, संगम नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध के अंदर लालापट्टी, मधवापुर, बक्साही, श्याम सीधप सहित आधे दर्जन से अधिक बसे हुए हैं, जहां के किसान विगत कई वर्षों से नील गाय के आतंक से जूझ रहे हैं, किसान मनोज कुमार, कमलेश कुमार, अंगत कुमार, राम अवतार यादव, छरपू यादव सहित अन्य किसानों ने बताया की यहां के किसान एक तरफ त्रिवेणी नदी के बाढ़ एवं कटाव से परेशान हैं तो दूसरी तरफ नील गाय के आतंक से लोग परेशान रहते हैं. किसानों के खेत, बगीचे, में लगे फसल को यह पूरी तरह बर्बाद कर देता हैं, पेड़ में लगे केला, साग सब्जी को चर जाता हैं, किसानों ने बताया कि यह दुखड़ा लोग किसको सुनाए, इतनी संख्या नील गाय की हो गई है कि किसानों के खेत में झुंड बना कर एक साथ जाता है और देखते ही देखते पूरे खेत में लगे फसल मिनटों में चट कर जाते हैं, लोगों ने कहा कि किसान इस समस्या से जूझ रहा है, इसकी समाधान को लेकर जाए तो जाए कहा, यह समस्या सुनने वाला न जनप्रतिनिधि है न ही कोई सरकारी पदाधिकारी,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >