फुलपरास.
नगर पंचायत के वार्ड 9 में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनराटोल परिसर में शनिवार को प्रवेशोत्सव एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका तथा प्रखंड के अन्य शिक्षकों, अभिभावक व ग्रामीणों ने भाग लिया. छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया हरि नारायण यादव, मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह, यूएचएस फुलपरास के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण यादव एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक जीवछ यादव व गणमान्य मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद ने की. इस दौरान शिक्षक एवं अभिभावकों की कर्तव्य पर चर्चा की. पूर्व मुखिया हरि नारायण यादव ने शिक्षा एवं शिक्षक के समाज निर्माण योगदान पर प्रकाश डाला. प्रधानाध्यापक रामकृष्ण यादव ने गौरव पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला. विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दूसरी कक्षा के छात्रा नीतु कुमारी को मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
