दरभंगा सर्किल में राजस्व संग्रह में मधुबनी डिविजन रहा अव्वल

मधुबनी डिवीजन राजस्व संग्रह में दरभंगा सर्किल में अव्वल स्थान लाया है.

मधुबनी . मधुबनी डिवीजन राजस्व संग्रह में दरभंगा सर्किल में अव्वल स्थान लाया है. बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मार्च महीने में जितने राजस्व का संग्रह किया गया है मधुबनी डिविजन में इससे पहले इतनी राशि का संग्रह नहीं हुई थी. पिछले साल मार्च महीने में मधुबनी डिविजन को 22 करोड़ 50 लाख रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य दी गयी थी. जिसके एवज में विभाग ने 23 करोड़ राजस्व संग्रह किया था. लेकिन इस साल पावर कंपनी से मधुबनी डिविजन को 29 करोड़ 50 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. बिजली विभाग के राजस्व पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों ने लगातार प्रयास कर लक्ष्य से दो करोड़ अधिक राशि की वसूली की है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा है कि मार्च महीने में विभाग ने 31 करोड़ 50 लाख से अधिक राजस्व का संग्रह किया है. जिसमें सरकारी कार्यालय एवं सरकारी आवास से 80 फीसदी राशि वसूल की गयी है. कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि राजस्व पदाधिकारी देवांगना, सहायक अभियंता सुधांशु कुमार व कनीय अभियंता अनिल कुसुम के साथ विभाग के सभी कर्मियों के अथक प्रयास के कारण ही इतने बड़े लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्य संग्रह में मधुबनी डिविजन दरभंगा सर्किल में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. विभाग बेहतर काम करने वाले कर्मियों की सूची पावर कंपनी को भेज रही है. जो कर्मी राजस्व संग्रह कार्य में शामिल हैं सभी को अप्रैल महीने में सम्मानित किया जाएगा. साथ ही दस वैसे उपभोक्ता को भी सम्मानित किया जाएगा जो नियमित रूप से बिजली बिल जमा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >