Madhubani News : सूर्य की रोशनी से होगा बिजली का उत्पादन

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.

बिस्फी. प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसका उद्देश्य घरों की छत पर सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं की सब्सिडी के माध्यम से लाभान्वित करना है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिमरी के कनीय अभियंता रितेश कुमार ने कहा कि यह पूर्णत पर्यावरण मित्र योजना है. सिर्फ पक्के छतदार मकान वाली घरेलू उपभोक्ता ही इसके तहत विद्युत कनेक्शन ले सकते हैं. इसके तहत उपभोक्ताओं के घर की छत पर लगे सोलर पैनल से सूरज की रोशनी से बिजली का उत्पादन होगा. जेई ने बताया कि 1 किलो वाट का सोलर पैनल लगाने में उपभोक्ताओं को लगभग 75 हजार की लागत आएगी. इसमें से 30 हजार विद्युत विभाग की ओर से बतौर सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा. 2 किलो वाट का सोलर पैनल लगाने में तकरीबन 1 लाख पचास हजार एवं 3 किलो वाट का पैनल लगाने में लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये लगेंगे. इसमें क्रमशः 60 हजार तथा 78 हजार सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं के खाते में वापस होगा. उपभोक्ता विद्युत विभाग के वेबसाइट पर लॉगिन कर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >