Madhubani News : चुनाव कर्मी को मिला चुनाव सामग्री

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व की तैयारी के तहत रविवार को डिस्पैच सेंटर केजरीवाल उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों के बीच सामान्य कागजात, वोटिंग कंपार्टमेंट और सामग्री का वितरण किया गया.

झंझारपुर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व की तैयारी के तहत रविवार को डिस्पैच सेंटर केजरीवाल उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों के बीच सामान्य कागजात, वोटिंग कंपार्टमेंट और सामग्री का वितरण किया गया. निर्वाचन कार्य सुनिश्चित और व्यवस्थित ढंग से हो, इसके लिए झंझारपुर विधानसभा के लिए काउंटर बनाए गए थे. जहां शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में वितरण का कार्य पूरा किया गया. आरओ सह एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि प्रत्येक मतदान दल को आवश्यक सामग्री, रजिस्टर, पहचान सूची, सील व अन्य उपकरणों के साथ बूथ पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सभी प्रजाइडिंग अधिकारी और मतदान दल के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. 392 मतदान केंद्र को सेक्टर में बांटकर मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराते हुए बूथों के लिए रवाना किया गया है. सोमवार को मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को इवीएम रिसीव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान निष्पादन के लिए सभी बूथों पर स्थायी दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. इधर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार-प्रसार समाप्त होते ही प्रत्याशी अब घर-घर पहुंच मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >