Madhubani News : बाइक दुर्घटना में चुनाव कर्मी जख्मी, रेफर

विधानसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त चुनाव कर्मी सह बेनीपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय जरैल के विशिष्ट शिक्षक उदय दास पार्टी मिलान करने अनुमंडल मुख्यालय आ रहे थे.

फुलपरास. विधानसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त चुनाव कर्मी सह बेनीपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय जरैल के विशिष्ट शिक्षक उदय दास पार्टी मिलान करने अनुमंडल मुख्यालय आ रहे थे. रविवार को एनएच 27 पर सिजौलिया में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी को पुलिस गश्ती दल ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने की है. बताया कि चुनाव कर्मी अपनी बाइक से अनुमंडल मुख्यालय आ रहे थे, जो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा कर जख्मी हो गये. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >