Madhubani News : अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा जदयू ने की निंदा

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर जदयू ने घोर निंदा की है.

मधुबनी. राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर जदयू ने घोर निंदा की है. इसकी तीव्र भर्त्सना करते हुए पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि जब मंगनी लाल मंडल राजनीति में हाशिए पर थे, उस समय 2009 ई. में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको पार्टी में लाकर झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देकर चुनाव जीताकर सांसद बनाने का काम किया, लेकिन 6 महीना के भीतर ही दल विरोधी गतिविधि में वे शामिल हो गए. कहा वे अति पिछड़ा समाज के हमेशा विरोधी रहे हैं. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी ने कहा कि 2010 में विधानसभा चुनाव में दल में रहते हुए जदयू एवं एनडीए की उम्मीदवार का जमकर विरोध किया. नीतीश कुमार ने सर्वप्रथम अति पिछड़ा समाज को पंचायती राज एवं नगर निकाय में एकल पद पर 20 प्रतिशत आरक्षण देकर अति पिछड़ा समाज को राजनीति के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया. कमलाकांत भारती ने कहा बिहार एक ऐसा प्रदेश है जिस प्रदेश में तमाम नौकरियों में अति पिछड़ा समाज को अलग से आरक्षण का प्रावधान किया गया है. महानारायण राय ने कहा कि अति पिछड़ा समाज नीतीश कुमार के साथ में था और आगे भी साथ है. इस दौरान फूलदेव यादव, भरत चौधरी, रमन कुमार मंडल, रविंद्र कुमार शाह, विक्रमशिला देवी, राजा चौधरी, विनोद मंडल, संतोष कुमार साह, अविनाश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, रामनरेश चौपाल, जहिर मलमली, सनी सिंह, जयवंश कुमार राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >