सदर अस्पताल में शराब पीकर हंगामा करते तीन शराबी गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में शराब पीकर हंगामा करते तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में शराब पीकर हंगामा करते तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना बीते गुरुवार की रात की है जब तीन लोग शराब पीकर सदर अस्पताल में हो हंगामा कर रहे थे. इसी बीच किसी ने नगर थाना को इस बात की जानकारी फोन पर दी. नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में रहिका थाना के सोनमनी गांव के कृष्ण मुखिया, हरिनारायण मुखिया एवं मोहन मुखिया शामिल है. तीनों गिरफ्तार शराबियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >