Madhubani News : मधुबनी स्टेशन सौंदर्यीकरण के लिए ड्रेनेज सिस्टम का कार्य शुरू

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे की ओर से बरसात से पूर्व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुधवार से शुरू कर दिया गया.

मधुबनी. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे की ओर से बरसात से पूर्व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुधवार से शुरू कर दिया गया. यह जानकारी स्टेशन के सौंदर्यीकरण का निर्माण कर रहे संवेदक चंदन कुमार ने दी. संवेदक ने कहा कि रेलवे परिसर से गुजरने वाले ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है, ताकि बारिश के समय में जल जमाव से निजात मिल सके. इसके साथ ही स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य भी बेहतर ढंग से हो सके. इसके लिए आरसीसी से ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर ढंग से बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर स्थित वाहन पार्किंग स्टैंड को माल गोदाम के समीप ले जाया जाएगा. इससे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर 1 को 520 मीटर से बढ़ाकर 610 मीटर लंबा किया जाएगा. ताकि स्वतंत्रता सेनानी सहित लंबी कोच के ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर किया जा सके. इससे यात्रियों को दो या तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने से निजात मिलेगी. विदित हो कि अमृत भारत कार्यक्रम अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है. इस योजना के तहत स्टेशन पर विभिन्न सुविधा इसमें 12 मीटर फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग पोस्ट, हाई मास्ट लाइट, डिजिटल घड़ी, पीपी शेल्टर, स्टेशन भवन, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, दो जेनरल वेटिंग हॉल एवं एक अपर वेटिंग हॉल, 7801 स्क्वायर मीटर पार्किंग एरिया, मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर टॉयलेट विथ वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, स्टेशन के नये भवन में दुसरा प्रवेश द्वार, दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय एवं अन्य सुविधाएं, पोर्च सरकुलेशन एरिया का निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके तहत यात्रियों को न्यू इंटीग्रेटिव पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम उपलब्ध कराया गया है. इन्हें दिये गये नोटिस निर्गत लाइसेंसी दुकानदारों में से 18 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इन दुकानदारों में राजकुमारी देवी दुकान संख्या 21, पवन कुमार दुकान संख्या 22, शिवकुमार साह दुकान संख्या 24, संजय कुमार महतो दुकान संख्या 26, रामचंद्र साह दुकान संख्या 27, अरुण कुमार राय दुकान संख्या 28, पशुपति शाह दुकान संख्या 29, अब्दुल सुभानी दुकान संख्या 30, मीर मोहम्मद इदरीश दुकान संख्या 31, हरिशंकर प्रसाद दुकान संख्या 33 द्रौपदी देवी दुकान संख्या 33 ए, रामचंद्र भगत दुकान संख्या 34, जगन्नाथ साह दुकान संख्या 35, रामचंद्र दास दुकान संख्या 32, आसाराम दास दुकान संख्या 35 ए, फैयाज अहमद दुकान संख्या 36 एवं हैदर अली दुकान संख्या 37 शामिल हैं. क्या कहते हें अधिकारी डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है. आरसीसी नाला निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. संवेदक को बरसात से पहले नाला निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >