जनता दरबार में डीएम ने सुनी शिकायतें

शुक्रवार को 83 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले.

मधुबनी . डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. शुक्रवार को 83 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले. राजनगर प्रखंड निवासी राम शरण पासवान ने रांटी पंचायत पुनः सेविका का बहाली करने की मांग की. मधवापुर प्रखंड के बासुकी बिहारी पंचायत निवासी इंदु देवी ने मनोज झा एवं सुरेंद्र झा द्वारा जमीन पर कब्जा जमा लेने संबंधी शिकायत की. फुलपरास प्रखंड के गेहुआ बरिया निवासी अरहुलिया देवी ने जॉब कार्ड में सुधार व प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की. बाबूबरही प्रखंड निवासी संगीत देवी ने सड़क दुर्घटना में उनके पति की मृत्यु होने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान के लिए आवेदन दिया. बेनीपट्टी प्रखंड निवासी भोला पासवान ने पैरोल पंचायत में सरकारी रास्ता को अवरुद्ध कर मकान बना लेने की शिकायत की. जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों की बारी-बारी से शिकायतें सुनी और उनके परिवाद के निवारण के लिए संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपेश कुमार एवं प्रभारी एडीएम राजेश कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >