दिवेश हत्याकांड के छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया जोरदार हंगामा

बिहार के बाबूबरही में दिवेश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा। पुलिस से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

Babubarhi Murder Case:  जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलानसेर गांव में हुए चर्चित दिवेश कुमार सिंह हत्याकांड के छह दिन बीत जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गुरुवार दोपहर बलानसेर गांव से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे बाबूबरही थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया.

डायल 112 पर लापरवाही का आरोप और सुरक्षा की मांग

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी:

  • समय पर नहीं पहुंची पुलिस: ग्रामीणों का कहना था कि वारदात के समय डायल 112 को सूचना दी गई थी, लेकिन टीम समय पर नहीं पहुंची.
  • संदिग्धों की आवाजाही से भय: मुख्य आरोपी वेद प्रकाश राउत के घर रात में संदिग्ध लोग आते-जाते हैं, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
  • पुलिस बल की तैनाती: पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में तत्काल स्थायी पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई.
  • रिश्तेदारों से पूछताछ: हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्ध रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने की अपील की गई.

किराना दुकान विवाद में हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान तोड़ा था दम

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बलानसेर गांव में किराना दुकान की आपसी प्रतिद्वंद्विता को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. इसमें वेद प्रकाश राउत सहित सात लोगों पर दिवेश कुमार सिंह, उनके भाई राजा कुमार और मां धर्मशिला देवी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था. गंभीर रूप से घायल दिवेश ने सोमवार को दरभंगा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

मुखिया और जनप्रतिनिधियों की पहल पर शांत हुआ मामला

थाने पर हंगामे के दौरान सतघरा पंचायत के मुखिया नंदकिशोर यादव और प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर पप्पू ने मध्यस्थता की. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने ग्रामीणों को सभी नामजदों की जल्द गिरफ्तारी, संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा देने का ठोस आश्वासन देकर शांत कराया.

ये भी पढ़ें: अब मरीजों को बड़े अस्पताल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, मधुबनी सदर अस्पताल के ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >