Madhubani News : जिप अध्यक्ष ने की फसल क्षति सर्वे की मांग

जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने जिले में किसानों की फसल क्षति पर चिंता व्यक्त की है. पिछले दिनों हुई बारिश में जिले के किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी है.

मधुबनी. जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने जिले में किसानों की फसल क्षति पर चिंता व्यक्त की है. पिछले दिनों हुई बारिश में जिले के किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी है. इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जिले में गेहूं की फसल की हुई क्षति का सर्वे कराकर बर्बाद हुए गेहूं सहित अन्य फसल का मुआवजा दिलाएं. उन्होंने कहा कि किसान कर्ज लेकर या किसी तरह खेती करते हैं. आपदा आने पर सब बर्बाद हो जाता है. ऐसे में कृषि विभाग को सर्वे कराकर गरीब किसानों को मुआवजा देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >