Madhubani News : एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये दिशा - निर्देश

डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ निशिकांत भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई.

बेनीपट्टी. डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ निशिकांत भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. जिसमें रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक सौहार्द व विधि व्यवस्था कायम रखते हुए संपन्न कराने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों का निबटारा, नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल करने, शराब माफियाओं पर नकेल कसने, फरार आरोपितों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, ससमय गश्ती निकालने व कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर से चर्चा की गयी. इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी पर्व को मद्देनजर रखते हुए सभी थानाध्यक्ष विशेष रूप से सजग और सतर्क रहें और अपने अपने थाना क्षेत्र में पैनी नजर बनाये रखें. लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिये एसएचओ खुद अनुसंधानकर्ता के साथ बैठक कर उनके लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निबटारे के लिये उन्हें प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि सभी एसएचओ फरार आरोपितों व वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना सुनिश्चित करें. इंडोनेपाल बॉर्डर के आस-पास वाले जगहों पर विशेष तौर पर सघन अभियान चलाकर शराब तस्करों पर कार्रवाई करें. उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत रखने, उच्चाधिकारियों के कार्यालयों से प्राप्त मामलों का त्वरित निबटारा करने, थाने में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करने और क्षेत्र में किसी तरह के मामले सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करने समेत कई अन्य दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार, खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, हरलाखी के जितेंद्र सहनी, पतौना के राजकिशोर पंडित, औंसी के विकास कुमार, अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि, मधवापुर के पंकज चौधरी, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व डीएसपी कार्यालय के रीडर अरविंद कुमार समेत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >