Madhubani News : व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ

लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने संध्या अर्घ दिया.

हरलाखी.

लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने संध्या अर्घ दिया. शाम के समय प्रखंड के विभिन्न गांवों में पवित्र छठ घाटों व जलाशयों किनारे सैकड़ों श्रद्धालुओं भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. पूजा-अर्चना की.

उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ आज होगा समापन

इसके पहले व्रतियों ने वुधवार की शाम भगवान भास्कर की अराधना की. खरना पर्व किया. पर्व के चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं का व्रत संपन्न हो जाएगा. इसके बाद व्रती अन्न-जल ग्रहण कर ”पारण” करेंगे. विदित हो कि हिंदू परंपरा के अनुसार, कार्तिक और चैत्र माह में छठ व्रत का आयोजन होता है. इस दौरान व्रती भगवान भास्कर की अराधना करते हैं. और मन्नते मांगती हैं. मान्यता है कि छठी मैया की विधिवत व्रत व पूजा से परिवार में सुख शांति आती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >