Madhubani News : खाटू श्याम के जन्म दिवस पर निकाली गयी निशान यात्रा

श्याम भक्तों ने बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर भक्तों ने केक काटा और 'जय खाटू श्याम बाबा' के जयकारे लगाए.

झंझारपुर. श्याम भक्तों ने बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर भक्तों ने केक काटा और ””जय खाटू श्याम बाबा”” के जयकारे लगाए. साथ ही जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य निशान शोभायात्रा निकली गयी, जो राधा कृष्ण मंदिर झंझारपुर से चलकर बेहट लंगड़ा चौक, थाना चौक होते हुए राधा कृष्ण श्याम मंदिर झंझारपुर बाजार तक गयी. इस यात्रा में नगरवासियों ने बाबा श्याम का निशान रूपी झंडा लेकर पदयात्रा की. निशान यात्रा में लगभग 150 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जिसमे बच्चे बूढ़े और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया. मंदिर में बाबा के जन्म दिन का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया. जन्मोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम को मिठाई, केला, फल, चूरमा, केक और मेवे का भोग लगाया गया. भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की. कलयुग के अवतारी और तीन बाण धारी बाबा श्याम का जन्मोत्सव देवशयनी एकादशी 1 नवंबर को देशभर के सभी बाबा श्याम मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है. निशान यात्रा में गोपाल पोद्दार, राजेश शर्मा, निखिल टिबरेवाल, सौरभ भगेरिया, अंकित जिव्राजिका, नारायण टिबरेवाल, दीपक खेतान, अमित मिश्रा, आरती देवी, श्वेता कर्ण, उमा टिबरेवाल, मीरा टिबरेवाल एवं अन्य लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >