Madhubani News : कांग्रेस कार्यालय में बैठक, आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

मधुबनी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, नौकरी में दलितों,पिछड़ों,अति पिछड़ों एवं गरीबों को भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आरक्षण सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने की मांग की है. वहीं सरकार को शिक्षा का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने एवं मुफ्त शिक्षा लागू करने की मांग भी की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्म निर्भर बनाने, रोजगार मुहैया कराने की बातें केवल फाईलों व भाषण तक ही सिमट कर रह गया है. पर कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित की बातें करती रही है. संघर्ष करने के लिये हमेशा तैयार है. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों द्वारा नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज नहीं कर रोजगार दिया जाना चाहिये. सरकार को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरुरत है. सरकारी नौकरी में रिक्त पदों पर तुरंत नियुक्त करने के लिए बिहार सरकार से आग्रह किया. मौके पर सत्येंद्र पासवान, मोहम्मद चांद, अजय झा, मुकेश कश्यप, मोहम्मद आरिफ, बिनय कुमार झा, सबीरजीत गब्बर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >