Madhubani News : जिप अध्यक्ष ने की किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग

जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान से बिहार के किसानों के लिये दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग पत्र के माध्यम से की है.

मधुबनी. जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान से बिहार के किसानों के लिये दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग पत्र के माध्यम से की है. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बाढ़ एवं सूखा से ग्रसित रहता है. यहां हमेशा से किसानों को बाढ़ या सूखा का दंश झेलना पड़ता है. साथ ही मंहगाई की मार भी किसानों पर पड़ता है. खेती के समय खाद बीज मंहगे दामों में खरीदने को विवश रहते है. इस गंभीर समस्या को देखते हुए यहां के किसानों को दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हजार की राशि को बढ़ाकर 12 हजार रूपये किया जाए. जिससे यहां के किसानों को आर्थिक बोझ कुछ कम हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >