Madhubani News : जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग

जिला अधिवक्ता संघ की जीबी की बैठक मंगलवार को संघ भवन परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बासुदेव झा ने की.

मधुबनी. जिला अधिवक्ता संघ की जीबी की बैठक मंगलवार को संघ भवन परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बासुदेव झा ने की. बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई . इस दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए चिंता जतायी. कई अधिवक्ताओं ने हाल के दिनों में कोर्ट परिसर एवं बाहर हो रही घटनाओं का जिक्र कर कहा कि जब तक अधिवक्ताओं को ठोस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी तब तक वे निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाएंगे. इस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से समुचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई. इसके अलावे अधिवक्ता संघ भवन के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, संघ के कोष को पारदर्शी ढंग से संचालित करने व अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को गति देने पर भी चर्चा की गई. जीबी में अधिवक्ताओं के एकजुट रहने पर जोर दिया गया और कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में अधिवक्ता समाज को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा. अध्यक्ष बासुदेव झा ने अपने संबोधन में कहा कि संघ अधिवक्ताओं के हित एवं सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा .बैठक का संचालन महासचिव शिवनाथ चौधरी ने किया. वहीं बैठक को पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ झा, संजय सिंह, मिश्री लाल यादव, नरेश भारती, विद्यानंद ठाकुर, विजय कुमार भारती, मनोज कुमार, सरोजानंद झा, हरिनारायण अकेला, गणेश यादव ,अवधेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >