Madhubani News : सुप्रीम कोर्ट में पदभार ग्रहण करने से पहले संपत्ति सार्वजनिक करने का निर्णय सराहनीय

जिला अधिवक्ता संघ भवन परिसर में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मधुबनी.

जिला अधिवक्ता संघ भवन परिसर में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायधीशों की ओर से सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय कि वे लोग पद भार ग्रहण करने के समय ही अपने संपति का स्वेच्छा पूर्वक सार्वजनिक करेंगे का स्वागत किया. साथ ही वक्ताओं ने इसे प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम बताया. वक्ताओं ने कहा कि इस सबंध में वर्षों से यह सवाल उठ रहा था. लेकिन संपत्ति घोषणा के निर्देश के बाद इसका पटाक्षेप हो गया.

जो न्याय प्रणाली पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा. कहा सीजेआइ प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की उपस्थिति में लिये गये निर्णय का दूरगामी प्रभाव होगा. अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालयों एवं निम्न न्यायालयों के न्यायाधीशों को भी अपनी-अपनी संपत्ति की घोषणा कर न्यायिक पवित्रता को अग्रसर करने में सहभागी बनने की अपील की है. इससे न्यायालय की मर्यादा और पारदर्शिता बनी रहेगी और निष्पक्ष न्याय को अक्षुण्ण रखने में सफलता मिलेगी. बैठक को अधिवक्ता कालिका प्रसाद सिंह, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, इंद्रदीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, नवीन दास, ललित कुमार यादव, धैर्य शंकर झा भी ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >