Madhubani News. सर्पदंश से महिला व अधेड़ की मौत

महुलिया निवासी भगलु मंडल की 52 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी की मौत शुक्रवार को सर्पदंश से हो गई. वह पशु चारा के लिए खेतों में गई थी. किसी तरह घर पहुंचने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी.

Madhubani News. लदनियां. महुलिया निवासी भगलु मंडल की 52 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी की मौत शुक्रवार को सर्पदंश से हो गई. वह पशु चारा के लिए खेतों में गई थी. किसी तरह घर पहुंचने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों द्वारा इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई. मिली सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने मृतक सुमित्रा देवी को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. घटना की सूचना मजदूरी के लिए बाहर गए उसके पति भगलु मंडल को दी गई है. वही कलुआही थाना के रहिका के बहरवन निवासी फेकन राय 50 वर्ष की मौत सर्पदंश से हो गयी . कलुआही थाना क्षेत्र के राजराजेश्वरी मंदिर डोकहर के पूरब साइड के पोखर में भिंडा के उत्तर साइड में सड़क के किनारे उसका शव मिला. इस संबंध में मृतक के भाभी बबीता देवी के बयान पर थाना में यूडी कांड दर्ज की गई है. बयान में बताया कि मेरा देवर शुक्रवार की शाम मेला देखने के लिए राज राजेश्वरी मंदिर डोकहर गया था. रात में नहीं आये. शनिवार की सुबह डोकहर से लोगों ने फोन किया कि आपका देवर मृत पड़ा हुआ है. जब हम लोग देखने के लिए गए तो उसके मुंह से झाग निकला हुआ था. इसी से अनुमान लगाया गया की सर्पदंश से मौत हो गई है. थानाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >