Madhubani News : सिसवार बाजार में ऑटो की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

थाना क्षेत्र के फुलपरास-खुटौना सड़क पर सिसवार बाजार में मंगलवार की सुबह ऑटो की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

फुलपरास. थाना क्षेत्र के फुलपरास-खुटौना सड़क पर सिसवार बाजार में मंगलवार की सुबह ऑटो की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिसवार बाजार निवासी मजेबुल रहमान की पत्नी जुलेखा खातून (60) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि जुलेखा खातून सुबह घर के आगे सड़क किनारे झाड़ू लगा रही थीं. इसी दौरान फुलपरास की ओर तेज रफ्तार में आ रही ऑटो ने ठोकर मार दी. जिससे उनका सिर फट गया. बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची. उसके बाद हुए अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त ऑटो जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >