आम के बगीचे में फंदे से लटका युवक शव बरामद

थाना क्षेत्र के बकुआर गांव स्थिति एक आम के बगीचे में फंदे लटका एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के क्षेत्रों सनसनी फैल गई.

राजनगर. थाना क्षेत्र के बकुआर गांव स्थिति एक आम के बगीचे में फंदे लटका एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के क्षेत्रों सनसनी फैल गई. शव आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला है. मिली जानकारी सुबह में खेत की ओर जा रहे लोगों ने शव को आम के पेड़ लटका देखा. मृतक की पहचान बड़हारा गौड़ गांव निवासी रामप्रसाद मुखिया के पुत्र रमण मुखिया (24) के रूप में में हुई है. परिजनों ने बताया की रमण रात के करीब 11.30 बजे के आसपास शौच जाने की बात कहकर घर ने निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की. सुबह में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बकुआर गांव में रमण का शव मिलने की जानकारी मिली. थानाध्यक्ष सचिन कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. कुछ देर बाद फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर भेज दिया गया. मामले में रामप्रसाद मुखिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा है कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला लगता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Madhubani Hindi News : यहां मधुबनी से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >