Madhubani News : सीएस ने की छापेमारी, नर्सिंग होम और जांच घर सील

अनुमंडल मुख्यालय बाजार में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम तथा एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को बुधवार को सीएस ने छापामारी कर सील कर दिया.

फुलपरास. अनुमंडल मुख्यालय बाजार में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम तथा एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को बुधवार को सीएस ने छापामारी कर सील कर दिया. सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल के बगल में बिना निबंधन के चल रहे मां भगवती नर्सिंग होम एवं साई अल्ट्रासाउंड सेंटर को मजिस्ट्रेट के उपस्थित में नियमानुसार कार्रवाई कर सील किया गया. नर्सिंग होम सील करने के दौरान इलाज रत एक महिला मरीज को सिविल सर्जन ने अनुमंडलीय अस्पताल में शिप्ट कराया. सिविल सर्जन ने कहा कि जांच के दौरान सांई अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाया गया और संचालक की ओर से कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इधर, जांच टीम की भनक लगते ही मां भगवती नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार हो गया. इसके बाद जांच करने पर उक्त नर्सिंग होम बिना निबंधन के पाया गया. जिसे मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, मुख्यालय बाजार में स्वास्थ्य विभाग के छापामारी से निजी अस्पताल संचालक व अल्ट्रासाउंड संचालकों में हरकंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >