Madhubani News : भागवत कथा सुनने के लिए श्रोताओं की उमड़ी भीड़

प्रखंड क्षेत्र की सिरियापुर पंचायत के गौशनगर में श्रीमदभागवत से भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

बासोपट्टी. प्रखंड क्षेत्र की सिरियापुर पंचायत के गौशनगर में श्रीमदभागवत से भक्तिमय माहौल बना हुआ है. पूजा के पहले दिन वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश शोभा यात्रा के बाद पूजा पाठ प्रारंभ किया गया. वृंदावन से आए व्यासपीठ पूज्या अखिलेश किशोरी जी ने कथा का शुभारंभ “राधे गोविंद गोविंद राधे ” अत्यंत मधुर संकीर्तन से किया. उन्होंने बताया कि भक्ति में भावों की ही प्रधानता होती है. आपकी शारीरिक क्रियाओं से आप भले ही सांसारिक कार्य कर रहे हों लेकिन यदि आपका मन प्रभु में लीन है तो उस समय आप प्रभु की भक्ति ही कर रहे होते हैं. गंगा का जल शरीर को तो पवित्र कर सकता है, लेकिन आपके विचारों एवं मन को केवल सत्संग, प्रभु की कथाओं और भक्ति से ही श्रद्धा किया जा सकता है.

अखिलेश किशोरी ने बताया कि यह शरीर ही सभी बंधंनों का कारण है और यह ही मुक्ति का कारण है. अगर आपने अपने मन एवं शरीर को संसार में लगा दिया तो आप सदैव बंधनों में पड़े रहेंगे. गृहस्थ जीवन के कर्तव्यों का पालन धर्म पूर्वक करना चाहिए. जैसे अथितियों का सत्कार , मंदिर इत्यादि में सेवा, सत्य का पालन, गौ माता की सेवा, घर के बुजुर्गों की सेवा, ईश्वर की नित्य नियम से पूजा इत्यादि कार्यों को गृहस्थ जीवन का कर्तव्य बताया गया है. पंचायत समिति सदस्य रामनरेश उर्फ चंदन ठाकुर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यासपीठ को मिथिला परंपरा के तहत स्वागत किया. मौके पर अध्यक्ष राम कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष श्याम लाल दास, सचिव गौरी शंकर चौधरी, यज्ञ संरक्षक राजेश चौधरी, आचार्य गिरीश चंद्र झा, राकेश चौधरी, अजीत मिश्र, राम सुशील चौधरी, भोला पासवान, युवा वाहिनी गोपाल झा, राहुल कामत, गंगेश्वर कामत, मनीष, राजीव, भगवान, संजय, गौतम, सोनू, अनुज, परमानंद, दिलीप, लालू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >