Madhubani News : खबर का असर : सड़क के बीच जगह - जगह खुले नाले पर दिये गये ढक्कन

शहर में जल निकासी के लिए सड़कों के बीच से निकाले गये नालों पर ढक्कन नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी को देख प्रभात खबर की छपी खबर पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

मधुबनी. शहर में जल निकासी के लिए सड़कों के बीच से निकाले गये नालों पर ढक्कन नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी को देख प्रभात खबर की छपी खबर पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.15 दिसंबर को सड़क के बीच जगह – जगह खुला है नाला, आए दिन हो रही दुर्घटना शीर्षक से प्रमुखता से खबर छपी थी. इस खबर के प्रकाशित होने के दिन से ही नगर निगम ने त्वरित समाधान के लिए सड़क के बीच बने होल पर ढक्कन बनाना शुरू कर दिया है. अब तक दर्जनों जगहों पर नाला पर ढक्कन बना दिया गया है. लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की है. दरअसल, जलजमाव के बीच जगह-जगह यह होल खतरों को आमंत्रण दे रहा था. आम लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण हमेशा जान का खतरा बना रहता था. शहर में लाखों रुपए खर्च करके सड़क तो बनाई जाती है लेकिन सड़क के बीच बने नाले पर ढक्कन नहीं दिया जा रहा है. यह सड़कें हाल फिलहाल में नहीं बनी थी. एक दशक पूर्व बनी सड़कों के बीच में क्रॉस नाला के ऊपर अब तक ढक्कन नहीं दिया गया. बारिश के मौसम तो क्या अन्य मौसम में भी यह हादसों को आमंत्रण दे रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >