Madhubani News : बिजली उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जतायी नाराजगी

गर्मी आते ही बिजली की आंख मिचौली व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाने से परेशानी बढ़ गयी है. घंटों बिजली गुल रहती है.

मधुबनी.

गर्मी आते ही बिजली की आंख मिचौली व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाने से परेशानी बढ़ गयी है. घंटों बिजली गुल रहती है. जिससे गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं. गुरुवार को महाराजगंज में बिजली विभाग की उदासीन रवैया पर आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये. लोगों ने बांस – बल्ला लगाकर महाराजगंज में सड़क जाम कर दिया. आवाजाही पूरी तरह से ठप होने राहगीर व चालक परेशान हो गये.

तीन वार्ड के लोगो को हो रही परेशानी

जाम करने वाले लोगों ने बताया कि महाराजगंज के नजदीक वार्ड 26, 27 व 28 के बिजली उपभोक्ता ने सड़क जाम की. समाजसेवी राहुल पूर्वे ने कहा कि वार्ड नंबर 26,27 व 28 के लगभग एक हजार उपभोक्ताओं के लिए एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है. ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड होने के कारण आए दिन वोल्टेज की समस्या हो रही है. लो वोल्टेज के कारण लोगो का पानी का मोटर नहीं चलता है. जिसके कारण पानी की लिए बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा है. वार्ड पार्षद प्रकाश पूर्वे ने कहा कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली विभाग स्थल का चयन भी कर लिया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया. ट्रांसफार्मर से वोल्टेज लो होने के कारण लोगो को गर्मी में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रहा है. जाम स्थल पर अजय ठाकुर, प्रहलाद महतो, अनिल नायक, मो. रोजिद, गोलू नायक, मुकेश नायक सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. कुछ देर के बाद पैंथर पुलिस ने आकार सड़क जाम को खाली कराया.

क्या कहते हैं अधिकारीजेई अनिल कुसुम ने बताया कि महाराजगंज में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिये स्थानीय लोग जगह नहीं देना चाहते हैं. विभाग के द्वारा स्थल का चयन कर लिया गया है. दो चार दिन के अंदर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा. लोगों की परेशानी का जल्द ही समाधान हो जायेगा. यहां पर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >