Madhubani News : बिहार विधानसभा निर्वाचन के लिए कोषांगों का हुआ गठन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश पर बिहार विधान सभा चुनाव के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है.

मधुबनी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश पर बिहार विधान सभा चुनाव के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है. कोषांग में वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक पदाधिकारी एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति किया गया है. डीएम ने संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग नयी दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की वेबसाइट पर प्रदर्शित कोषांग से संबंधित निर्देश से पूर्णतः अवगत होने को कहा है. डीएम ने आदेश दिया है कि पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने कोषांग के दायित्व का निर्वहन समय से नियमानुसार करें.

कार्मिक प्रबंधन कोषांग के कार्य एवं दायित्व

कार्मिक प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह को बनाया गए है. इस कोषांग का कार्य स्थल जिला स्थापना शाखा होगा. इस कोषांग में स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आलोक नंदन सिंह, डीईओ जावेद आलम, अनुवादक पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा मेराज अहमद, आईटी सहायक प्रशांत कुमार के अलावे विभिन्न कार्यालय के पांच कर्मियों को शामिल किया गया है. कार्मिक प्रबंधन कोषांग का कार्य चुनाव के लिए कार्मिकों की आवश्यकता, उपलब्धता का आकलन कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराएंगे. जिला स्तर पर विभिन्न कार्यालय से ससमय निर्धारित प्रपत्र में कार्मिकों का डाटा प्रपत्र एक एवं दो में संबंधित कार्यालय प्रधान का प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजी संधारण करेंगे. इसके अलावे अन्य कई दायित्व दिया गया है.

इवीएम प्रबंधन कोषांग

इवीएम प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी दिपेश कुमार बनाए गए हैं. इस कोषांग का कार्य स्थल गिरिधार पब्लिक लाइब्रेरी एवं बीवी पैट वेयरहाउस होगा .इस कोषांग में पीजीआरओ झंझारपुर बालेंदु नारायण पांडेय,सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण हेमंत कुमार सहित चार सहायकों को प्रतिनियुक्त किया गया है. इवीएम प्रबंधन कोषांग का कर्तव्य एवं दायित्व में ईवीएम, वीवी पैट की आवश्यकता का आकलन कर प्रयाप्त मात्रा में पावर बैंक बैट्री प्राप्त कर टेस्ट चेकिंग करना व एफएलसी के लिए सारी तैयारी सुनिश्चित करना है. जिले के बाहर के राज्यों एवं अन्य जिले से इवीएम वीवी पैट को प्राप्त करना एवं आयोग के सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ सुरक्षित भंडारण करना है. इसके अलावे भी कई अन्य कार्य एवं दायित्व इवीएम प्रबंधन कोषांग का है. प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच नीरज कुमार को बनाया गया है. इसके नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा होंगे. इसमें जिला पंचायती राज कार्यालय के सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >