Madhubani News : कांग्रेस ने किया जन संवाद का आयोजन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी बेनीपट्टी में सक्रिय हो गयी है.

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी बेनीपट्टी में सक्रिय हो गयी है. राहुल गांधी के निर्देश पर प्रखंड के मलमल गांव के चांदनी चौक के समीप अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य नलिनी रंजन उर्फ रूपन झा के नेतृत्व में जन संवाद किया गया. यह कार्यक्रम चलो पंचायत चलो बूथ के तहत किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, प्रखंड पर्यवेक्षक पलजीत सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, वरिष्ठ नेता रामएकबाल पासवान, सुनील झा, असरफ ईमाम उर्फ रूफी, कलाम हुसैन के नेतृत्व में गांव में पैदल मार्च कर कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता और मतदाताओं से संपर्क किया गया. इस अवसर पर एआइसीसी सदस्य रूपम झा ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि सभी छोटे बड़े नेता पंचायत और बूथ की ओर चलें. जब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के माध्यम से गांव में रहने वाले लोगों की समस्या से अवगत होकर उनके लिए आवाज बुलंद नहीं करेंगे तब तक पार्टी में मजबूती नहीं आएगी. वहीं, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि जिला संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >