Madhubani : बेनीपट्टी में कांग्रेस का जनसंवाद आयोजित

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से दो जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मधुबनी . बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से दो जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बेनीपट्टी प्रखंड स्थित युगेश्वर आश्रम कांग्रेस कार्यालय व कलुआही प्रखंड के कर्मौली पंचायत के दोस्तपुर गांव शामिल है. बेनीपट्टी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने की. जबकि दोस्तपुर में अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. शकील ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑब्जर्वर अखिलेश यादव ने शिरकत की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो और न्याय यात्रा का संदेश ही देश को एकजुट रखने और लोकतंत्र को बचाने की ताकत रखता है. कांग्रेस की नीतियां ही हर वर्ग के हितों की सच्ची आवाज है. सुपौल कांग्रेस ऑब्जर्वर कृष्ण कांत झा गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को आजादी दिलायी. लोकतंत्र को मजबूत किया और आज भी जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा समाज को जोड़ने और देश को नई दिशा दे रही है. कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कॉर्डिनेटर कुमारी शादाब, मनोज मिश्र, मीनू पाठक, जिला पार्षद दीपक सिंह, सुजीत झा, वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, अमानुल्ला खान, रूपन झा, सुनील झा, मो. समीम, मुन्ना राम, इकबाल पासवान, अनुरंजन सिंह, कुसुम कांत झा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान मो. वली ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >