Madhubani News : छात्रा से छेडखानी मामले की अभिभावकों ने की शिकायत

अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आने व अविभावक की ओर से हंगामा किए जाने के मामले में जांच में नया मोड़ आ गया है.

झंझारपुर. नगर परिषद स्थित पार्वती लक्ष्मी प्लस टू उच्च विद्यालय के एक शिक्षक की ओर से नौवीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आने व अविभावक की ओर से हंगामा किए जाने के मामले में जांच में नया मोड़ आ गया है. मंगलवार को पीड़ित दो छात्र के अभिभावक ने बीइओ को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने लगातार दो दिन तक स्कूल पहुंचकर जांच की. जिसमें उन्होंने शिक्षक एवं स्कूली छात्राओं से भी पूछताछ की, हालांकि पीड़ित तीनों छात्रा घटना के दिन से ही स्कूल आना छोड़ दिया. इस घटना की प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरनाथ राय ने भी शिक्षक तिलक नारायण महतो द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की पुष्टि कर चुके हैं. नगर परिषद के प्रतिष्ठित पार्वती लक्ष्मी प्लस टू बालिका विद्यालय में नवमी की छात्रा से शिक्षक द्वारा अमर्यादित बाते मामले में दो अभिभावक ने 15 मई को स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक त्रिलोक नारायण महतो द्वारा किये गए कृत्य की जानकारी दी. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व सोमवार को वह प्रखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर मौखिक रूप से पूरी जानकारी दे चुके थे. कार्यालय द्वारा लिखित शिकायत देने को कहा गया. आवेदन पर दो पीड़ित छात्रा के अभिभावकों ने अपने हस्ताक्षर कर न्याय की मांग की है. उस दिन शिक्षक के व्यवहार के बाद दोनों ही छात्रा डर से स्कूल नहीं जा रही है. आरोपी शिक्षक स्कूल में अब भी बने हुए हैं. 16 मई को दोनों अभिभावक और अन्य लोग स्कूल पहुंचकर हेड मास्टर अमरनाथ राय से भी शिकायत की थी. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के हेड मास्टर अथवा अन्य शिक्षकों द्वारा अब तक कोई सकारात्मक बात नहीं की गयी. उल्टे वे लोग साजिश के तहत आरोपी शिक्षक को ही बचाने में लगे हुए हैं. बीईओ ने बताया कि सारी स्थितियां की जानकारी के साथ विस्तृत प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. ताकि स्कूल की गरिमा और पठन-पाठन का माहौल बना रहे. पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >