Madhubani News : 2 से 13 मई तक होगी इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा

इंटरमीडिएट विशेष व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सैद्धांतिक परीक्षा 2 से 13 मई तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

मधुबनी. इंटरमीडिएट विशेष व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सैद्धांतिक परीक्षा 2 से 13 मई तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 2530 परीक्षार्थी भाग लेंगे .परीक्षा केंद्रों में आरपीडीजे प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर में 508 परीक्षार्थी, प्लस टू उच्च विद्यालय रहिका में 439 परीक्षार्थी, मनमोहन प्लस टू उच्च विद्यालय रामपट्टी में 573 परीक्षार्थी, रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर में 591 परीक्षार्थी एवं एलएनजीआरएस प्रोजेक्ट प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय राजनगर में 419 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं माध्यमिक विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 7 में तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एसएनएसडीएनजी वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 511 परीक्षार्थी, जीएमएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 464 परीक्षार्थी, शिव गंगा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 517 परीक्षार्थी, एमएएन 2 उच्च विद्यालय शम्भुआर परीक्षा केंद्र पर 476 परीक्षार्थी एवं एसके प्लस टू उच्च विद्यालय पंडौल परीक्षा केंद्र पर 566 कुल 2534 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. इंटरमीडिएट विशेष सैद्धांतिक परीक्षा प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का समय पहली पाली 9:30 बजे से 12:15 बजे तक एवं दूसरी पाली 2:00 बजे से बजे 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >