मधुबनी में सब्जी किसानों के लिए बड़ी पहल, 21 प्रखंडों में समितियां बनीं, 3,385 किसान जुड़े

बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण योजना के तहत मधुबनी के सभी 21 प्रखंडों में सब्जी उत्पादन सहयोग समितियों का गठन हो चुका है, जिससे 3,385 किसान जुड़ चुके हैं. कोल्ड स्टोरेज निर्माण से किसानों की सब्जियां खराब होने से बचेंगी और उन्हें बेहतर बाजार मिलेगा.

Madhubani News: बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत मधुबनी जिले के सभी 21 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहयोग समिति लिमिटेड का गठन कर लिया गया है. अब तक इन समितियों से 3,385 किसान जुड़ चुके हैं. सरकार का उद्देश्य किसानों को सब्जियों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ भंडारण की सुविधा देना है.

21 प्रखंडों में बनी सब्जी उत्पादक समितियां

जिला सहकारिता पदाधिकारी सह उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि जिले के सभी 21 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहयोग समितियों का गठन किया गया है. समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक 3,385 किसानों को सदस्य बनाया जा चुका है.

किसानों की सब्जी बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज

सुदर्शन कुमार ने बताया कि सब्जी किसानों को अन्य फसलों की तरह बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से भंडारण की व्यवस्था विकसित की जा रही है. कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने के कारण कई बार किसानों की सब्जियां खराब हो जाती थीं. इस समस्या को दूर करने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है.

तीन प्रखंडों में निर्माण कार्य शुरू

नोडल पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि जिले के अंधराठाढ़ी, बिस्फी और झंझारपुर प्रखंड में सब्जी भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इन तीनों प्रखंडों में आधारभूत संरचना के तहत करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज बनाया जा रहा है.

हरलाखी में प्याज भंडारण के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज

हरलाखी प्रखंड में प्याज के सुरक्षित भंडारण एवं संरक्षण के लिए भी कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इससे किसानों को प्याज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और जल्दबाजी में कम कीमत पर उपज बेचने की मजबूरी कम हो सकती है.

समिति खरीदेगी किसानों की सब्जी, बाजार तक पहुंचेगी उपज

जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज तैयार होने के बाद समिति के सदस्य किसानों से सब्जियां खरीदकर उन्हें सुरक्षित रखेंगे. पहले सब्जियों को नजदीकी बाजारों में भेजा जाएगा. यदि उत्पादन अधिक हुआ तो उपज को जिले से बाहर के बाजारों में भी भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लदनियां में दहेज हत्या मामले के चार फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >