Madhubani News : बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करने के लिए किया नगर भ्रमण

प्रखंड क्षेत्र के बाबा नगरी खोजपुर गांव स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में बजरंगबली एवं नंदी महाराज का प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र के बाबा नगरी खोजपुर गांव स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में बजरंगबली एवं नंदी महाराज का प्रतिमा स्थापित की जाएगी. प्रतिमा का मंगलवार को नगर भ्रमण कराया गया. शंख, घड़ी घंट व विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर से नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ. बताया गया कि बड़की रौआही, छोटकी रौआही, मझाउ, अगाड़ी, दुर्गा स्थान, पछवारी टोल होते हुए वापस मंदिर परिसर में प्रतिमा को वापस लाया गया. लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में पूर्व से दो पौराणिक शिवलिंग स्थापित है. कार्यक्रम में रंधीर खन्ना, सुनील मंडल, प्रशंश मिश्रा, अशोक चौधरी, रामदयाल यादव, गंगानाथ शर्मा, विजय पासवान, प्रेम झा, आगमलाल कामत, धरम कामत, श्याम यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >