सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने की समीक्षा गोष्ठी

अनुमंडल मुख्यालय स्थित सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल के थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया.

बेनीपट्टी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल के थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने की. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्ष अलर्ट रहें. बूथों पर नजर रखें. मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने आदि के मामलों की सूचना एकत्रित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का काम करें. अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें. हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके के भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन करें. मौके पर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >