Madhubani News : मसाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय, औंसी बभनगामा परिसर में विद्यालय स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

बिस्फी. शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय, औंसी बभनगामा परिसर में विद्यालय स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि शेखर कुमार कर्ण की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, वॉलीबॉल, साइकिलिंग एथलेटिक्स सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. खेल प्रतियोगिता में रूपम कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, सुमित कुमार सहित प्रथम द्वितीय एवं द्वितीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया. बीईओ विमला कुमारी ने बताया कि मार्शल खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारना है. इसे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. इसके चयन के बाद संकुल एवं प्रखंड स्तर पर सफल प्रतिभागी भाग लेंगे. मौके पर शिक्षक विजय कुमार लाल चौधरी, राहुल रौशन, सुमन प्रभाकर, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, चंद्रकला, रंजन कुमारी एवं प्रीति कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >