बिस्फी में रोड रोलर से दबकर बच्चे की मौत

प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पश्चिमी टोला में सड़क निर्माण कंपनी के रोड रोलर से दबकर नवीन यादव के 6 वर्षीय पुत्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

बिस्फी (मधुबनी). प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पश्चिमी टोला में सड़क निर्माण कंपनी के रोड रोलर से दबकर नवीन यादव के 6 वर्षीय पुत्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना शनिवार देर शाम की है. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था. इसी क्रम में चालक की लापरवाही से बच्चा रोलर के चक्के में दब गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पतौना थानाध्यक्ष राज किशोर पंडित एवं एसआइ रामप्रीत यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. वहीं, रोड रोलर को पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना के बाद चालक व सड़क निर्माण कंपनी के लोग फरार हो गये. मौके पर सरपंच हीरालाल यादव, सरपंच मो रहमत आलम, इंद्रदेव लाल कर्ण, सीमा मंडल, सचिन भारती, अजीत यादव सहित अन्य लोग पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. घटना से गांव में शोक .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >