Madhubani News : छोटू ने प्रताप पहलवान को दी पटखनी

बरदानी बाबा मंदिर बरही परिसर में जुड़शीतल मेला के अवसर पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी.

मधुबनी. बरदानी बाबा मंदिर बरही परिसर में जुड़शीतल मेला के अवसर पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. उद्घाटन खजौली मुखिया रुपम कुमारी के प्रतिनिधि विरेंद्र यादव, पार्टी के बेनीपट्टी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मनीष कुमार, बरही के समाजसेवी जामुन चौधरी व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ललन साहु ने किया. कुश्ती प्रतियोगिता पहले दिन अयोध्या के प्रताप पहलवान को बनारस के छोटू पहलवान ने पराजित किया. वहीं, दिल्ली के आशीष पहलवान व उत्तर प्रदेश के राज पहलवान के हुई कुश्ती बराबरी पर रही. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती शरीर को दुरुस्त व स्वस्थ रखता है. इस में शारीरिक पराक्रम को प्रदर्शित किया जाता है. इस अवसर पर जुड़ शीतल कमिटी के अध्यक्ष धर्मनाथ चौधरी, संचालक सचिव रामकुमार यादव, निर्णायक संतोष कुमार साह उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर समाचार लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश गाजीपुर के कृष्णा यादव पहलवान और बक्सर के प्रभुनंदन यादव पहलवान के बीच कुश्ती जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >