Madhubani News : मौसम में हुआ बदलाव तो लोगों को गर्मी से मिली राहत

पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी के बाद रविवार से चल रही पूरबा हवा व तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

मधुबनी.

पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी के बाद रविवार से चल रही पूरबा हवा व तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को जिले में बारिश होने की संभावना है. मधवापुर, हरलाखी, घोघरडीहा, बिस्फी एवं बासोपट्टी को रेड जोन में है. शनिवार को जहां तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था, रविवार को लुढ़क कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम बेधशाला पूसा से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल से मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान है. साथ ही आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने व तेज हवा के साथ वर्षा होन की संभावना है. अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस अवधि में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दौरान 4-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. शनिवार को अधिकतम तापमान 339.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी की तपिश में आई नरमी व आसमान में छाये बादल के कारण रविवार को मौसम सुहाना रहा.

स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

मौसम में हुए परिवर्तन एवं इससे उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समाधान के लिए सीएस ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि बदले हुए मौसम में विशेषकर छोटे बच्चों, स्कूली बच्चों, बुजुर्ग, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा विभिन्न कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है. जिसके चिकित्सकीय उपचार एवं प्रबंधन के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल मे प्रभावित व्यक्तियों के अहर्निश रूप से समुचित चिकित्सीय उपचार एवं प्रबंधन के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है. सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी डायरियल मेडिसिन, आइबी फ्लूड ओआरएस एवं इससे संबंधित अन्य आवश्यक औषधियों तथा मेडिकल डिवाइस एवं कंज्यूमेबल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रभावित व्यक्तियों का हर्ट रेट, रिस्पायरेट्री रेट, ब्लड प्रेशर, रेक्टल टेंपरेचर एवं मेंटल स्टेट का लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है. गंभीर मरीजों का कंपलीट ब्लड काउंट, इलेक्ट्रोलाइ, ईसीजी, अदर मेटाबॉलिक एब्नार्मेलिटीज, लिवर फंक्शन टेस्ट एवं किडनी फंक्शन टेस्ट कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए डेडीकेटेड वार्ड में समुचित संख्या में बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. डेडीकेटेड वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों एवं पारा चिकित्सा कर्मियों का रोस्टर संधारित करते हुए प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. सभी एंबुलेंस में एयर कंडीशन की क्रियाशीलता ऑक्सीजन एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था का निर्देश दिया है. साथ ही एंबुलेंस को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने का भी निर्देश दिया है. सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल सहित जिला के प्रभावित क्षेत्रों के निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में रोस्टर संधारित कर अतिरिक्त चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे तैनाती आवश्यक औषधियों एवं चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष चिकित्सकों को ऑन कॉल ड्यूटी पर 24 घंटे उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है. ताकि आकस्मिक परिस्थिति में सूचित किए जाने पर वे शीघ्र संबंधित अस्पताल में उपस्थित होकर मरीज की देखभाल कर सकें. सिविल सर्जन डॉ हरेन्द्र कुमार ने अधीक्षक सदर अस्पताल, अस्पताल प्रबंधक, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को अपने अपने संस्थानों में आवश्यक दवाओं सहित सभी प्रकार की जांच, वार्ड में पंखा कूलर एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में आम जनों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >