Madhubani News : जिला कृषि पदाधिकारी ने की प्रमाणित गेहूं बीज उपज की जांच

प्रखंड क्षेत्र के मदना गांव में बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने प्रमाणित गेहूं बीज की खेती से उपज की जांच की.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के मदना गांव में बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने प्रमाणित गेहूं बीज की खेती से उपज की जांच की. जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड के 14 पंचायत में प्रमाणित बीज उत्पादन के लिए बिना सब्सिडी रहित चयनित किसान को बीज उपलब्ध कराया गया था, जो प्रखंड की इकलौता पंचायत खजौली के मदना गांव में मात्र तीन किसान भोला प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न चौधरी, कृष्ण गोपाल सिंह को प्रमाणित गेहूं की बीज दिया है. शेष सभी पंचायत में चयनित किसानों के बीच सैकड़ों क्विंटल प्रमाणित बीज नही देकर कर बीज को नष्ट होने की जिला कृषि पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपा गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने नोडल कृषि समन्यवक विधा सागर सिंह को निर्देश दिया कि ढैचा की खेती करने के लिए किसान को चयनित करें. जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि सलाहकार राम सौदागर सिंह एवं प्रखंड नोडल कृषि समन्यवक विधा सागर सिंह को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि शुभु नाथ ठाकुर, राम भरोस पांडेय, किसान भोला प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न चौधरी, कृष्ण गोपाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >