Madhubani News : धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

. प्रखंड के सिकटियाही स्थिति रामानुजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

खुटौना. प्रखंड के सिकटियाही स्थिति रामानुजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बिहार यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ आशेश्वर यादव को मुखिया कपिलेशवर यादव ने पाग, चादर व फूल माला से स्वागत किया. मौके पूर्व कुलपति ने कहा कि इस सुदूर देहाती इलाके में इस तरह के विद्यालय खुलने से न केवल शिक्षा का विकास हुआ है, बल्कि पढ़ाई के प्रति लोगों में अभिरूची भी जगी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए. इसके लिए विद्यालय के संस्थापक शंभू प्रसाद को धन्यवाद दिया. समारोह में बच्चों ने नृत्य, गाना तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला पर आधारित रासलीला दिखाकर तालियां बटोरी. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर रूपेश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ रेखा कुमारी, पूर्व मुखिया जीबछ परसैला, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कारक के अलावा बड़ी संख्या में अविभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >