Madhubani News : जाति आधारित जनगणना देशहित में लिया गया निर्णय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झंझारपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई.

फुलपरास. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झंझारपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में जाति आधारित जनगणना को मंजूरी देकर देशहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसकी मांग लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लंबे अर्से से करती रही है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं चिराग पासवान के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जाति आधारित जनगणना को लेकर लोजपा (रामविलास) और केंद्र सरकार के बीच कई भ्रांतियां फैलाई गई. यह निर्णय इन सभी अफवाहों का स्पष्ट जवाब है. चिराग पासवान प्रधानमंत्री से देश हित में जाति आधार जनगणना की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम देश के समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा. जातीय जनगणना से नीतियों को अधिक न्याय संगत और लक्षित बनाने में मदद मिलेगी. इससे वंचित तबकों को सशक्त करने की दिशा में ठोस जानकारी और आधार मिलेगा. प्रेस वार्ता में जिला प्रधान महासचिव राजेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष रमण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला महासचिव मनीष कुमार तिवारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >