प्रभात खबर का " नया पौंधा, नया जीवन " अभियान के तहत गुरुवार को विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर में पौंधरोपन किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मधुबनी. प्रभात खबर का ” नया पौंधा, नया जीवन ” अभियान के तहत गुरुवार को विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर में पौंधरोपन किया गया. पौधरोपण अभियान की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्रवण पूर्वे व प्रिंसिपल डॉ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर किया. इस मौके पर निदेशक श्रवण पूर्वे कहा कि यदि प्रकृति को बचाना है तो पेड़ों को बचाना ही होगा. बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांव में जिस तरह जल संकट उत्पन्न हुआ है, इसने भविष्य के दृश्य को साफ कर दिया है. अगर प्रकृति इसी तरह दोहन होता रहा तो हम अपनी विनाश का खुद ही कारन बनेंगे . यदि पृथ्वी पर जल संकट गहराता रहा तो मानव सहित सभी जीव जंतु खतरे में पड़ जाएंगे. ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है. उन्होंने प्रभात खबर के “नया पौंधा, नया जीवन ” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों को करने में प्रभात खबर हमेशा आगे रहा है. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अखबार का यह मुहिम प्रशंसनीय है. इसकी जितनी सराहना की जाए कम है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।