Madhubani News : तालाब में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र की डामू पंचायत के चिलिमिलिया गांव में बुधवार की दोपहर बाद तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी.

बासोपट्टी.

थाना क्षेत्र की डामू पंचायत के चिलिमिलिया गांव में बुधवार की दोपहर बाद तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. खेलते-खेलते एक सात वर्षीय बालक तालाब के किनारे चला गया, जहां पानी में डूब गया. घटना करीब दो बजे दिन की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चिलमिलिया गांव के वार्ड 9 निवासी संतोष मंडल के पुत्र कन्हैया कुमार (7) के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि जब कन्हैया के साथी तालाब के निकट से खेलकर वापस लौटते समय आपस में चर्चा कर रहे थे कि कन्हैया साथ में नहीं है. तब खोजबीन करना शुरू की. कन्हैया के घर पहुंच घटना की जानकारी दी. तब परिजन एवं कई ग्रामीण तालाब की ओर बालक की खोजबीन करने के लिए निकल पड़े. वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कन्हैया अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था. नहाने के क्रम में पानी में डूब गया. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मौके पर एसआइ अशरफ अली, प्रिया कुमारी, सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे. पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. जिसके बाद पुलिस वहां से लौट गई. इधर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में शोक लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >