Madhubani News : धन्य है मां जानकी की भूमि मिथिला : धीरेंद्र शास्त्री

प्रखंड के नवटोली पस्टन गांव में बुधवार की सुबह बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे.

अंधराठाढ़ी. प्रखंड के नवटोली पस्टन गांव में बुधवार की सुबह बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. जहां लक्ष्मीकांत झा के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, दोपट्टा आदि से सम्मानित किया गया. इसके बाद शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी. कई थानों की पुलिस पहुंची थी. दोपहर में बाबा बागेश्वर धाम ने करीब आधे घंटे तक प्रवचन दिया. प्रवचन के दौरान उन्होने कहा कि मिथिला की भूमि धन्य है. मिथिलांचल मां जानकी की भूमि है. श्रोताओं की निष्ठा देखकर बाबा ने वचन तेते हुए कहा कि बहुत जल्द यहां पर एक दरबार लगाया जाएगा. जिसमें कथा सुनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि दो प्रकार से लोग जीवन जी सकते हैं. एक कर्म के बल पर दूसरा कृपा के बल पर. कर्म के बल पर खुद व्यवस्था करनी पड़ेगी. कृपा के बल पर जीवन जियोगे तो भगवान को व्यवस्था करनी पड़ेगी. हनुमान जी महाराज का चारों युगों में प्रताप है. सबसे ज्यादा प्रताप कलयुग में ही हनुमान जी का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >