मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की मौत मामले में स्कॉर्पियो मालिक गिरफ्तार, यातायात पुलिस ने शुरू की जांच

सरिसब गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने स्कॉर्पियो मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के पति के आवेदन पर मामले की जांच आगे बढ़ रही है.

Benipatti News: बेनीपट्टी-रहिका स्टेट हाईवे पर सरिसब गांव स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गयी है. घटना के बाद हिरासत में लिये गये व्यक्ति को अग्रेतर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस को सौंप दिया गया है. अब यातायात पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की कानूनी प्रक्रिया और जांच आगे बढ़ा रही है.

मृतका के पति के आवेदन पर शुरू हुई जांच

इस संबंध में अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी नवटोली गांव निवासी मृतका किरण देवी के पति राजू कुमार महतो ने यातायात थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

राजू कुमार महतो ने आवेदन में वाहन चालक पर अत्यंत लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि चालक की लापरवाही के कारण तीन महिलाओं की जान चली गयी.

हादसे में जब्त स्कॉर्पियो बुशरी हमीद के नाम

दुर्घटना के बाद पुलिस ने जिस काले रंग की स्कॉर्पियो को जब्त किया है, वह हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव स्थित वार्ड 15 निवासी मो. अंजार हुसैन की पुत्रवधु बुशरी हमीद के नाम से पंजीकृत बतायी जा रही है.

घटना के बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस ने मो. अंजार हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. पुलिस ने हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उनसे जानकारी ली.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यातायात थाना को सौंपा

पूछताछ के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बेनीपट्टी थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम मो. अंजार हुसैन को यातायात थाना मधुबनी के सब-इंस्पेक्टर अमन कुमार के सुपुर्द कर दिया.

अब यातायात पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों, वाहन और चालक की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.

चालक की लापरवाही के आरोप की होगी जांच

आवेदन मिलने के बाद यातायात पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया में जुट गयी है. पुलिस यह भी जांच करेगी कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो कौन चला रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

तीन महिलाओं की मौत के बाद घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें

प्रभात चौधरी हत्याकांड में दो आरोपी रिमांड पर, शराब कारोबार के विवाद की जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >