बस स्टैंड स्थानांतरित करने के दिशा में पहल
डीएम ने अंचल अधिकारी राजनगर को बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के दिशा में सार्थक सहयोग करने को कहा है. इसके लिए उन्होंने सीओ को स्थल का चयन कर एक सप्ताह में प्रस्ताव समर्पित करने को कहा है. जबकि अंचल अधिकारी रहिका को मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास टेंपो स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि की मापी, सीमांकन कराकर एक सप्ताह में अनुपालन प्रतिवेदन भेजने, अंचल अधिकारी रहिका एवं पंडौल में कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग ग्राउंड के लिए के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर 10 दिनों के अंदर प्रस्ताव समर्पित करने को कहा है. इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के सड़कों, बाजार एवं नाला से अतिक्रमण हटाने के लिए निरंतर अभियान चलाने एवं एवं सड़क किनारे रखने, सामग्री जब्त कर जुर्माना की राशि वसूल करने, सारे क्षेत्र एवं विस्तारित क्षेत्र में वेंडिंग जोन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने एवं अगली बैठक में अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने, थोक मंडी निर्माण के लिए भी उपयुक्त भूमि का चयन अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने अंचल अधिकारी रहिका को दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
