Madhubani News : कोर्ट से गवाही देकर वापस लोट रहे भैरवस्थान थाना के एएसआइ संजय कुमार राय सड़क दुर्घटना में घायल

भैरवस्थान थाना के एएसआई संजय कुमार राय मधुबनी कोर्ट से लौटते समय सड़क हादसा का शिकार हो गए.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना के एएसआई संजय कुमार राय मधुबनी कोर्ट से लौटते समय सड़क हादसा का शिकार हो गए. घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के भराम उच्च विद्यालय के नजदीक हुई. इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए. घटना सोमवार संध्या की बताई जाती है. एसएचओ सतेंद्र तिवारी ने कहा कि उनका इलाज मधुबनी के एक निजी नर्सिंग होम में कराए जाने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. वह मधुबनी कोर्ट में शराब के मुकदमे में गवाही देने गए थे. लौटते समय उनकी बाइक यात्री को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गये. जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि मधुबनी में उनके स्वजन पहुंचे थे, इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >