गैंगरेप मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप कर वीडियो वायरल मामले में धाराए एक आरोपी को थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

झंझारपुर. गैंगरेप कर वीडियो वायरल मामले में धाराए एक आरोपी को थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामलें में पांच लड़कों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी लंगड़ा चौक निवासी शंभु दास है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है. किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. मालूम हो कि पीड़ित महिला एक रेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करती थी. 21 मई की रात लंगड़ा चौक से पश्चिम वाली सड़क में बाइक सवार दरिंदों ने जबरन पकड़कर एक सुनसान कलमगाछी में ले गये. जहां विवाहिता के साथ गैंग रैप कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 27 मई सोमवार की रात पीड़ित महिला ने झंझारपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. फिर पुलिस कार्रवाई करते हुये एक आरोपी को लंगड़ा चौक स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >