Madhubani News : एससी एसटी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने एके आंबेडकर

अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एके आंबेडकर (भापुसे) के नाम का प्रस्ताव संघ के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने की.

By GAJENDRA KUMAR | March 26, 2025 10:53 PM

मधुबनी. अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एके आंबेडकर (भापुसे) के नाम का प्रस्ताव संघ के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने की. जिसे सम्पूर्ण बिहार के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव ने सर्वसम्मति से समर्थन किया. जिससे प्रदेश अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र कुमार आंबेडकर निर्वाचित हुए. एके आंबेडकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवनारायण राम, जिला सचिव घनश्याम पासवान, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार राम, महादेव राम, कामेश्वर पासवान, रामशरण राम, जिला कोषाध्यक्ष कामेश्वर सदाय, जिला संयुक्त सचिव नरेश कुमार राम, विजय पासवान, जितेंद्र कुमार राम, रजनी देवी, रंजू देवी, विजय कुमार ठाकुर सहित जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव ने उनका अभिनंदन किया. वक्ताओं ने कहा कि इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से एससी एसटी संघ की मान सम्मान की रक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है